बीकानेर: जिला कलेक्टर नम्रता ने बुधवार को कलेक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की
मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, तनाव प्रबंधन और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास द्वारा रवीन्द्र रंगमंच पर 20 और 21 दिसंबर को यह कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्र आयोजित होंगे।