नरवल: महाराजपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने तीन शातिर चोर विवेक जाटव, सुदामा यादव और जीतू को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5:45 बजे बताया तीनों चोर शातिर किस्म के हैं। तीनों के द्वारा क्षेत्र में घूम-घूम कर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था।चोरों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।