नरवल: महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड विद्यालय में मनाया गया मदर्स डे
महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड विद्यालय में सोमवार को 2 बजे मदर्स डे का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। शिक्षिकाओं ने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। ऑक्सफोर्ड विद्यालय के डायरेक्टर आलोक शर्मा ने कहा कि मां बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। उन्होंने बताया कि मां हमारी पहली गुरु होती हैं।