नरवल: महाराजपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी के साथ 45 देसी क्वार्टर की बरामदगी की, दूसरा आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का मामला पकड़ा है। जिसमें 1आरोपी को 45 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी ने शुक्रवार 7 बजे बताया कि मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ कर रही है। दूसरे कि आरोपी की तलाश जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।