नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले 200 मीटर पर पड़ोसी छात्र ने भी की थी आत्महत्या
नरवल थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में पड़ोस में रहने वाले छात्र और छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि बीए प्रथम वर्ष का छात्र विपिन (20) ने फांसी लगा ली तो गुरुवार सुबह 8 बजे इंटर की छात्रा रिया उर्फ पूर्णिमा (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल दोनों के फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।