नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ जाने के लिए महिला ने 4 साल के बेटे की हत्या की, फिर चेहरे को काटा
नरवल थाना क्षेत्र के मजरा प्रतापपुर गांव में प्रेमी के साथ जाने के लिए महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। गले में बंधे ताबीज के धागे से बेटे का गला घोंट दिया। चेहरे पर कई जगह को दांतों से काट लिया। इसके बाद छत पर सो रहे ससुर के पास बच्चे को सुला दिया। थाना प्रभारी ने बताया ने सोमवार 11बजे आरोपी मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है पर प्रेमी विकास फरार है।