नरवल: सरसौल ब्लाक स्थित लाला कालिका प्रसाद श्रीवास्तव इंटर कॉलेज तिलसहरी में आयोजित किया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
सरसौल ब्लाक स्थित लाला कालिका प्रसाद श्रीवास्तव इंटर कॉलेज तिलसहरी में बुधवार 2 बजे आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शक्ति ब्रिगेड के आपदा प्रबंधन अभियान के तहत दिया गया। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षक टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी से आपदा के समय धैर्य रखने और बताए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।