चित्तौड़गढ़: गंगरार क्षेत्र में मजदूर की मौत के बाद कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
श्रमिक की मौत को लेकर मजदूरो ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। गंगरार में स्थित स्टार कॉटन स्पिन में कल दोपहर हुई मजदूर की मौत को लेकर आज सुबह 11 बजे मजदूरों की ओर से शुभम सुखवाल एडवोकेट और भाजपा आईटी जिला सयोजक नंद किशोर लोहार के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा गया। वही मजदूरों व प्रशासन के बीच राजीनामा किया। इस दौरान सीआई मोती राम जाट और ओर तहसीलदार उपस्थित थे।