चित्तौड़गढ़: गांधीनगर व चामटी खेड़ा में अहिल्यादेवी होल्कर की जयंती को लेकर वाहन रैली का आयोजन किया गया
धनगर समाज की मार्गदर्शिका, सनातन की रक्षक, न्याय की मूर्ति लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की 299वीं जयंती जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता गोपाल सागर ने बताया कि शुक्रवार को जयंती के उपलक्ष में प्रातः 8 बजे गोपाल गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया। इसके पश्चात् समाज के लोगों द्वारा एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया ।