चित्तौड़गढ़: स्टार कोर्ट लिमिटेड परिसर में श्रमिक के आत्महत्या को लेकर मजदूरों का हंगामा, हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ले गई शव
चोगावडी रोड स्थित स्टार कोर्ट लिमिटेड परिसर में एक श्रमिक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद श्रमिक आक्रोशित हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। गंगरार पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन मजदूर अपनी मांग पर अडे रहे। पुलिस हल्का बल प्रयोग कर शव हॉस्पिटल ले गई।