चित्तौड़गढ़: सूरजपोल गांव के समीप जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची
दुर्गा की तलहटी पर सूरजपोल गांव के समीप जंगलों में भीषण आग लग गई। मौके पर ग्रामीणों ने नगर परिषद की दमकल को सूचना देकर बुलाया। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग के तलहटी में बसे मानपुरा ग्राम पंचायत के गांव सूरजपोल में अज्ञात कारण के चलते शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। ऊंची ऊंची लपेट देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नगर परिषद की दमकल को मौके पर बुलाया गया ।