चित्तौड़गढ़: लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते सेती के 11 केवी सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शनिवार को सेती क्षेत्र में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। AEN ऋषभ भार्गव ने बताया कि 11 केवी फीडर सेगवा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग का काम होगा ऐसे में सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक सेगवा हाउसिंग बोर्ड, वैशाली नगर, श्रीराम कॉलोनी, मयूर विहार, शारदा रॉयल ग्रीन, सनसिटी तथा महेशपुरम आदि इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी