चित्तौड़गढ़: नगरी गांव के पास होटल के बाहर खड़े ट्रेलर में पीछे से अनियंत्रित कार घुसी दो की मौके पर मौत
चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र के नगरी गांव के पास होटल महादेव के बाहर खड़े ट्रेलर में पीछे से अनियंत्रित कर घुस गई। मौके पर कर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चे और महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।