लखीमपुर: भूतनाथ मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव,भाई ने जताई अनहोनी की आशंका
भीरा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौली गांव निवासी जयशंकर शुक्ला पुत्र बालक राम का गोला कोतवाली क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में आज सुबह शव मिला है। जयशंकर शुक्ला बीते 18 जून 2024 को ₹70000 पर अपना खेत गिरवी रखकर बगैर बताए कहीं चले गए थे। मृतक के छोटे भाई विजय कुमार ने अनहोनी होने की आशंका जताई है।