लखीसराय: जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय कक्ष में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना की समीक्षा बैठक डीएम शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सोमवार की संध्या 4:45 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति केअनुसार बैठक में खुटहा पश्चिमी (बड़हिया) और टोरलपुर (सूर्यगढ़ा) पंचायतों में भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर संबंधित कार्य निबंध एजेंसियों सेस्पष्टीकरण मांगा।