तोकापाल: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में केक कटिंग, मरीज सेवा का लिया गया संकल्प
Tokapal, Bastar | May 12, 2026 मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्टाफ नर्सों ने केक काटकर आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मरीजों की बिना किसी भेदभाव के सेवा करने का प्रण भी लिया।प्रति वर्ष 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।