पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र में एक निजी मकान में अवैध जिस्मफरोशी का धंधा उजागर
Pandarak, Patna | May 21, 2026 पंडारक थाना अंतर्गत एक निजी मकान में चल रहे अवैध जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पंडारक थाना अंतर्गत एक निजी मकान में अवैध जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने वहां से अवैध सामग्री के साथ चार महिलाओं एवं मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है।