इटावा: बलराई रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सैफई पीजीआई रेफर
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 बलरई रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन से गिरकर युवक अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अरमान मुगलसराय से आनंदविहार ट्रेन से जा रहा था। युवक गेट पर खड़ा था तभी उसको नींद आ गई और वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया,जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सैफ़ई पीजीआई रेफर कर दिया है।