इटावा: चकरनगर इलाके में दो बाइकों की टक्कर में भाई बहन हुए घायल, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 चकरनगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाईकों की टक्कर में भाई बहन घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल इमरजेंसी में इलाज जारी है। मामले में बताया जा रहा है कि इकदिल कस्बा के रहने वाले युवक हरिओम अपनी बहन के साथ जालौन से इकिदल कस्बे में घर जा रहे थे, तभी चकरनगर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घायल होने पर दोनों को जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।