इटावा: जिला अस्पताल की मोर्चरी में 11 दिन तक अज्ञात शव का नहीं हुआ पीएम, पुलिस की लापरवाही से 11 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 इटावा जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीते 5 मार्च को इटावा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पड़े अज्ञात 75 वर्षीय बेसुध बुजुर्ग को आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।परंतु 2 घंटे में उसकी मौत के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया,जिसके 11 दिन बाद आज रक्तदाता समूह ने GRP पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार।