इटावा: सदर तहसील इलाके में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद SSP के निर्देश पर चलाया गया सघन अभियान, उतरवाए काली फ़िल्म व हूटर
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 सदर तहसील इलाके में आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद पुलिसकर्मियो ने अभियान चलाया। एसएसपी संजय कुमार के निर्देशन में पुलिस ने चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें गाड़ियों में लगी काली फ़िल्म हटवाई, हूटर उतरवाए। वहीं गाड़ियों पर लिखे पद सूचक,जातिसूचक शब्दो को भी हटवाया और वाहन चालकों सख़्त निर्देश दिए। साथ ही आचार सहिंता का पालन करने के लिए कहा गया।