इटावा: सदर तहसील इलाके के सूतमिल आवास विकास में नवनिर्मित विद्युत वितरण सब स्टेशन का सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 सदर तहसील इलाके में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सूत मिल आवास विकास में नव निर्मित विद्युत वितरण सब स्टेशन प्रथम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे। इस सब स्टेशन का उद्धघाटन होने से कंज्यूमरों को ज़्यादा सहूलियत मिलेगी।