इटावा: चौबिया इलाके में 12 वर्ष पूर्व हुई चुनावी रंजिश में हत्या मामले में न्यायालय ने 12 लोगों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा
Etawah, Etawah | Mar 16, 2024 इटावा में न्यायालय ने चौबिया इलाके में 12 वर्ष पूर्व हुई चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के फैसले में 10 लोगों पर 20-20 हजार रुपये-2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार का अर्थदण्ड लगाया है। कुमार प्रशांत विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट ने अभियुक्तों को सजा सुनाई है ।