कर्वी: डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई,जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत मार्च 2025 तक 110 ग्रामों में रैपुरा पेयजल योजना के अंतर्गत 48 ग्रामों में तथा सिलौटा मुस्तकिल पेयजल योजना चालू करवाए।