कर्वी: कर्वी के शंकरगंज में महावीर घाट के पास मंदाकिनी नदी में डूबने से बिहार निवासी श्रद्धालु की मौत, पुलिस ने पीएम कराया
कर्वी के शंकरगंज स्थित महावीर घाट में सोमवार की सुबह 7:00 बजे नदी में नहाते समय डूबने से 60 वर्षीय श्रद्धालु रामऔतार यादव निवासी बिहार की मौत हो गई। मृतक 84 कोसी परिक्रमा में सम्मिलित होने के लिए चित्रकूट आए थे, तभी स्नान के दौरान यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शव का मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।