कर्वी: कर्वी बांदा मुख्य सड़क में बेड़ी पुलिया के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी बांदा मुख्य सड़क में बेड़ी पुलिया के पास मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार चुन्नू पुत्र शिव प्रसाद निवासी बांदा और लवकुश निवासी पहाड़ी घायल हो गए। दोनों बाइक से आरोग्यधाम से कर्वी जा रहे थे,तभी बेड़ी पुलिया के पास से हादसा हो गया। वहीं दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।