कलेक्टर किरोडी लाल मीना के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत रौन के मेहदा गांव में सिंध नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर रही एक पनडुब्बी को मौके से जब्त किया है।रविवार दोपहर करीब 12 बजे खनिज विभाग का दल मेहदा गांव पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सिंध नदी में बिना अनुमति रेत खनन के लिए एक पनडुब्बी संचालित होती पा