कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज पर अब गाड़ियाँ सरपट दौड़ने लगी हैं।
इस समय पटना समेत बिहार के कई हिस्से बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे हैं और गंगा उफान पर है। ऐसे वक्त में इस विशाल ब्रिज की जरूरत और उपयोगिता को और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। नीचे लबालब गंगा और ऊपर से गुजरती गाड़ियों का नज़ारा सच मायने में अद्भुत है।
इस ब्रिज पर हमने एक खास और डिटेल लॉन्ग वीडियो भी तैयार किया है, जो बहुत जल्द आपके सामने होगा। फिलहाल इस रील को जरूर देखिए और पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिएगा।
#KacchiDargahBidupurBridge #GangaBridge #Patna #BiharFlood #Way4U
Bihar, India | Sep 15, 2026