मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को साढूमल गाँव से किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को शुक्रवार को सुवह करीब 10 बजे साढूमल गाँव से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त युवक के खिलाफ विगत दिनों दुष्कर्म करने के आरोप में थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से उक्त व्यक्ति वांछित चल रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया है।