मिर्ज़ापुर: जिले के स्वर्ण व्यवसायी नीरज अग्रवाल के निधन पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया ने जताया शोक
मिर्जापुर जनपद के स्वर्ण व्यवसाई नीरज अग्रवाल के निधन पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक जताया है। नीरज अग्रवाल के अचानक निधन से स्वर्ण व्यापार से जुड़े कारोबारी स्तब्ध हैं। उनके घर पर सूचना के बाद लोगों की भीड़ लगी रही। नीरज अग्रवाल व्यवहार कुशल और मिलनसार व्यक्ति थे। जनपद के अलावा अन्य जिलों में भी उनका व्यवसाय था।