मिर्ज़ापुर: सिटी क्लब में लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया घरौनी स्वामित्व प्रमाण पत्र
सिटी क्लब में घरौनी वितरण कार्यक्रम का शनिवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजन किया गया। लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घरौनी वितरण किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने से विवाद कम होंगे।