मिर्ज़ापुर: कलना गहरवार गांव स्थित ओवर ब्रिज के पास ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, साथी गंभीर रूप से हुआ घायल
विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव स्थिति ओवर ब्रिज के पास शनिवार की शाम 4:00 बजे कोचिंग पढ़ने जा रहे बाइक सवार की ईंट लदे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोड़सर सरपति गांव निवासी आलोक 18 वर्ष और विमलेश 17 वर्ष एक ही बाइक पर बैठकर कोचिंग पढ़ने जा रहे थे।