मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर के पास बाइक पर सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक युवक गंभीर, रेफर
बताते चले की शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे कामापुर कला निवासी रामबाबू उम्र 35 वर्ष गएपुरा से अपने गांव कामापुर कला जा रहे थे अपने साथी के साथ। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिसमें रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।