जींद: सिंधवी खेड़ा गांव की चौपाल से हलवाई की बाइक हुई चोरी, सदर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
उचाना निवासी संदीप ने गत दिवस पुलिस को शिकायत में बताया कि सिंधवी खेड़ा गांव की चौपाल से उसकी बाइक 6 अप्रैल की रात्रि किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। वहीं आज मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।