जींद: जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों के कर्मियों को दिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश
जींद:जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने सभी विभाग प्रमुखों को यह निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधिनस्थ कर्मियों से स्वयं का वोट डालने व आसपास क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी आज सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।