जींद: जींद शहर में आशा वर्करों ने निकाली चेतना रैली,सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल से हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर आज सोमवार को आशा वर्करों ने जींद नागरिक अस्पताल से शहर के विभिन्न चौक चौराहों तक चेतना रैली निकाली।इस रैली को सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल ने नागरिक अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।