जींद: बराह खुर्द गांव में गोदाम में खड़े ट्रैक्टर का सामान चोरी
बराह खुर्द गांव स्थित गोदाम में खड़े ट्रैक्टर का सामान चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बराह खुर्द गांव निवासी सुरेंद्र पहल ने बताया कि उसने गांव में ही गोदाम बनाया हुआ है। जहां पर उनका टै्रक्टर खड़ा था। चार अप्रैल की रात को गोदाम से अज्ञात लोगों ने गोदाम में खड़े टै्रक्टर के उपकरण चोरी कर लिए