जींद: पुराने बस अड्डे के साथ लगते अंडर ब्रिज के पास बाइक सवार तीन दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नारनौद के राखी खास गांव निवासी नरेश कुमार ने कहा कि वह रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर नौकरी करता है। 4 अप्रैल को वह बाइक पर अपने दोस्तों के साथ जा रहा था तो अंडर ब्रिज के पास कार चालक ने उनको टक्कर मार दी।