जींद: हाउसिंग बोर्ड में घर में घुसकर हाथापाई के दौरान धक्का लगने से गिरे 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हाउसिंग बोर्ड में घर में घुस कर हाथापाई के दौरान धक्का लगने से गिरे 48 वर्षीय रविंद्र की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अर्बन इस्टेट निवासी अमित व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।