पन्ना: मझगांय बाँध के जलभराव में धधकीं चिताएं, मुआवजे और पुनर्वास की माँग को लेकर विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' पुनः शुरू
Panna, Panna | Sep 12, 2026 पन्ना के मझगांय बाँध क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से कई मकान डूब गए हैं और बस्तियाँ टापू बन चुकी हैं। अधूरा मुआवजा और विस्थापन की माँगो को लेकर 'जय किसान संगठन' और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की अगुवाई में ग्रामीणों ने वनहरीकला टपरिया में पुनः "चिता आंदोलन" शुरू कर दिया है। प्रभावित किसानों व आदिवासियों को कांग्रेस नेताओं का भी समर्थन मिला है।