कसडोल: खुद दुनिया नहीं देख सकते, लेकिन बच्चों को भविष्य देखने की राह दिखा रहे शिक्षक, शिक्षा की मिसाल बेमिसाल 20 वर्षों से जारी
कसडोल विकासखंड अंतर्गत कौवाताल स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक आज शिक्षा और समर्पण की मिसाल बनकर सामने आए हैं। स्वयं दुनिया को देखने में सक्षम न होने के बावजूद वे वर्षों से नौनिहालों को शिक्षा का प्रकाश दे रहे हैं और उन्हें बेहतर भविष्य की राह दिखा रहे हैं कौवाताल स्कूल में उनका समर्पण विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बना हुआ है