मुरैना नगर: एमएस रोड गांधी मैरिज होम में उत्तर शहर ब्लॉक कांग्रेस की प्रेसवार्ता, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तर शहर ब्लॉक कांग्रेस की एमएस रोड गांधी मैरिज होम में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उत्तर द्वारा गुरुवार को गांधी मैरिज होम, बिजली घर के सामने गुरुवार को एमएस रोड पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, जोरा विधायक पंकज उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।