पटना ग्रामीण: सहयोग कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी आवास पर आम लोगों की शिकायतें सुनीं
मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग में सहयोग कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए ऑनस्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।