पटना ग्रामीण: लालजी टोला में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, बाउंड्री निर्माण को लेकर हुआ विवाद
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना के लालजी टोला इलाके में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई है। पूरा मामला बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस पूरे मामले क छानबीन कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।