पटना ग्रामीण: पुणे कारोबारी हत्याकांड का खुलासा: पटना SSP ने प्रेस वार्ता में 11 अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी
पुणे से पटना पहुंचे स्क्रैप कारोबारी 55 वर्षीय लक्ष्मण साधु शिंदे का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। शिंदे की बॉडी जहानाबाद में मिली थी। हालांकि, उस दिन उसकी पहचान नहीं हुई थी। 14 अप्रैल की शाम कारोबारी की पहचान की गई। मंगलवार को शाम 4:00 बजे पटना SSP ने इस मामले का खुलासा करते बताया कि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।