पटना ग्रामीण: अपराध रोकने के लिए पटना पुलिस ने देर शाम विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया
अपराध नियंत्रण के मद्देनजर पटना एसएसपी के निर्देश पर पटना पुलिस ने मंगलवार की शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक राजधानी पटना के सभी थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर, मरीन ड्राइव समेत कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की सघन तलाशी ली।