पटना ग्रामीण: पटना के राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां हुए शामिल
मंगलवार को शाम 5:00 बजे पटना स्थित राजभवन में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरुप हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने समारोह को संबोधित किया और लोगों को शुभ दिवस की बधाई दी । कार्यक्रम में बिहार में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।