बिंदकी: कोरसम गांव में एक घर से ₹7000 नगद व सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कोरसम गांव में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को अज्ञात चोर नीलम तिवारी पत्नी स्वर्गीय सुरेश सिंह तिवारी के घर में घुसे और ₹7000 नगद के अलावा सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची जांच शुरू की।