अमरैया पारा वार्ड नंबर 14 निवासी कुलवंत कौर, पति मोहन सिंह, ने अपनी शिकायत में पड़ोसी दीपक दास और सुमित्रा महंत पर लगातार परेशान करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों पड़ोसी उन्हें बार-बार "खालिस्तानी" कहकर अपमानित करते हैं और उनके मकान निर्माण कार्य में बाधा डालते हैं। महिला का यह भी कहना है कि नगर निगम में अतिक्रमण की शिकायत की गई, लेकिन जांच में अतिक्रमण नहीं पाया गया।
शिकायत में धमकी देने और परिवार को मानसिक एवं शारीरिक परेशानी होने का भी उल्लेख किया गया है।
महिला ने मानिकपुर पुलिस से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
#korba #viral #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #public
Korba, Korba | Sep 20, 2026