बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे थे। एक तरफ जहां तीनों ने शो में ₹12.50 लाख की रकम जीती और इसे एक NGO को दान किया, वहीं तीनों ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती भी की। गौरव गुप्ता ने जहां बिग बी के साथ 'कौन बनेग बनिया' खेला, वहीं सबसे मजेदार मौका वह था जब 'सूर्यवंशम के खीर' की भी चर्चा हुई। तीनों ने मिलकर अमिताभ बच्चन की खूब टांग खिचाई की।
इस खास एपिसोड में वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर ने बताया कि कभी वो KBC में आने के लिए फोन किया करते थे। जबकि गौरव गुप्ता ने अपने खास अंदाज में अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा बनिया' में उलझा दिया। तीनों ने 'सुपर संदूक' में सभी 10 सवालों के सही जवाब देकर ₹1 लाख जीते। जिसके बाद बात बिग बी के साथ घर पर डिनर करने की आई। यहीं पर 'खीर' का जिक्र हुआ।
Korba, Korba | Sep 20, 2026